कटनी

एनकेजे में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुई तो डीआरएम ऑफिस पर होगा धरना

कटनी, यशभारत। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में सोमवार को एनकेजे यार्ड मास्टर कार्यालय के समक्ष रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर द्वार सभा का आयोजन किया गया। द्वार सभा में ट्रेन मैनेजर, पॉइंट्समैन, स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को उठाया गया। कर्मचारियों ने रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण आवेदनों पर कार्रवाई करने और रिलीव नहीं किए जा रहे पॉइंट्समैन को रिलीव करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो डीआरएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button