कटनी

एक साल में बढ़ गई गिद्धों की संख्या, दक्षिण पन्ना वनमण्डल में रिकॉर्ड तोड़ 1127 गिद्ध दर्ज

पवई, यशभारत। दक्षिण पन्ना वन मण्डल में 1127 गिद्ध दर्ज किए गए, जो हाल के वर्षों में अधिक है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में 762, वर्ष 2024 में 648 तथा वर्ष 2021 में 614 गिद्ध दर्ज हुए थे। गणना के दौरान वनमण्डल में 7 प्रजातियों के गिद्ध दर्ज किए गए, जिनमें इंडियन लॉन्ग बिल्ड देशी, गिद्ध, इजिप्शियन सफेद व्हाइट स्कैवेंजर, गिद्ध, व्हाइट रम्प्ड गिद्ध, हिमालयन ग्रिफन, यूरेशियन ग्रिफन, सिनेरेयस ब्लैक गिद्ध तथा रेड हेडेड किंग गिद्ध शामिल हैं। इनमें लॉन्गबिल्ड देशी गिद्धों की संख्या सर्वाधिक पाई गई। गणना कार्य की सफलता में मैदानी वनकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। पवई वन परिक्षेत्र में रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के नेतृत्व में महबूब खान, बृजकिशोर खरे, मनीष वर्मा, पुष्पेंद्र पाल, सत्येंद्र भदौरिया, सचेंद्र मोहन, पीयूष शाक्य, गायत्री सिंह तथा राकेश बड़ौलिया ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सर्वाधिक गिद्धों की गणना की। इसी प्रकार शाहनगर में चंद्र प्रकाश शर्मा, सलेहा में उमाशंकर पाल, कल्दा में वीरेंद्र पटेल, मोहन्द्रा में पुण्य प्रताप पटेल एवं संदीप राय तथा रैपुरा में रजनीश चौरसिया सहित अन्य वनकर्मी भी अपने.अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। डाटा संकलन का कार्य रुचि खरे एवं अमन यादव द्वारा किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
गणना में गिद्ध विशेषज्ञ दिलशेर खान तथा मोहनदास नागवानी ने वनमण्डल की टीमों के साथ शामिल होकर तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया, जिससे गणना प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक ढंग से संपन्न हो सकी। प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी पंकज चौधरी ने भी इस अवसर पर गिद्धों की पहचान, व्यवहार एवं संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ अधिकारियों की व्यक्तिगत रुचि तथा मैदानी अमले के समर्पित प्रयासों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button