जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए 

यश भारत पॉलिटिकल डेस्क/ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर उदय भानु चिब की नियुक्ति कर दी गई है। यह घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के हवाले से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने आज नई दिल्ली में की है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यरत उदयभानु चिब पूर्व में जम्मू कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव जैसे संगठनात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं।

 

वे निवृत्तमान अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि इस पद के लिए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया तथा एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नाम भी चर्चाओं में थे। लेकिन अंतिम समय में पार्टी हाई कमान ने उदय भानु चिब को इसके योग्य माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button