मध्य प्रदेशराज्य
उज्जैन दर्शन से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला : अलमारी-लॉकर से लाखों की चोरी

गोटेगांव/नरसिंहपुरl शहर के गोकुल नगर गली नंबर 6 में रविवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। हेमराज सेन पिता तेजराम सेन जब महाकाल दर्शन कर उज्जैन से लौटे तो घर के मेन गेट और मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाने पर अलमारी और लॉकर भी टूटी हालत में मिले, जिनसे करीब एक लाख रुपए नकद और चार लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए।
पीड़ित हेमराज सेन ने बताया कि वे शनिवार को परिवार सहित उज्जैन गए थे और आज रविवार को लौटे तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने शाम 5 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शाम 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







