मध्य प्रदेशराज्य

इंसानियत और संस्कार की मिसाल, नम हो गई आखें : गौ माता को दी सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई…

 

सतना , यश भारत। आधुनिक दौर में जहां संवेदनाएं धीरे-धीरे कम होती दिखाई देती हैं, वहीं उचेहरा जनपद क्षेत्र के पतौरा गांव में नीरज सिंह परिहार ने एक ऐसा कार्य किया है, जिसने मानवता और भारतीय संस्कारों की एक नई मिसाल पेश की है। बताया जाता है कि गाय का अज्ञात कारणों से निधन हो गया।

इस क्षण में नीरज सिंह परिहार ने गौ माता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देते हुए पूरे विधि-विधान से अंतिम विदाई दी। उन्होंने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया और गौ माता को सफेद वस्त्र में लपेटकर लाल चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस भावुक दृश्य में परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और नम आंखों से गौ माता को अंतिम प्रणाम किया। अंतिम संस्कार की यह प्रक्रिया देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में कई बार इंसानों को भी इतनी सम्मानजनक विदाई नहीं मिल पाती, लेकिन नीरज ने यह साबित कर दिया कि सेवा, संवेदना और संस्कार आज भी जीवित हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार ही गांवों की असली पहचान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button