आटो से गांजा की तस्करी कर रहे दो युवकों से 5 किलो गांजा बरामद, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई
कटनी, यशभारत। 30 जुलाई को नशा मुक्ति अभियान समापन होने के बाद बड़वारा पुलिस ने 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल ने बताया कि बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात मुखबिरों ने सूचना दी कि दो युवक आटो में बड़ी तादात में गांजा की खेप लेकर तस्करी करने की तैयारी में है। जिस पर पुलिस ने तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश दी। बताया जाता है कि जैसे ही दो युवक आटो से वहां आए, पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से आशिक कोल पिता सुरेश कोल एवं राजाराम उर्फ कालू पटेल पिता बसोरी लाल पटेल निवासी ग्राम दडौरी थाना बरही को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस दोनों आरोपी को पकडक़र थाने लाई और गांजा की तौल कराने पर 5 किलो 200 ग्राम कीमती करीब 3 लाख रूपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और आटो जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।