देश

आज विवाह : बारात में सम्मिलित हुए सीएम डॉ मोहन यादव, उज्जैन में मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में देश भर से विशिष्ट हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू

IMG 20251130 113218

भोपाल/ उज्जैन ( यशभारत)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ.अभिमन्यु यादव की आज शादी है। यह शादी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि जहां लोग अक्सर अपने बेटों की शादियों में लाखों रुपये खर्च करते हैं, तो वहीं सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी एक सामूहिक विवाह समारोह में होगी, जहां कुल 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। इस कार्यक्रम में कई वीआईपी लोगों के आने की उम्मीद है।

22 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंध रहे

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और इशिता का विवाह एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनके साथ कुल 22 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। आज उज्जैन में 12 जोड़ों की बरात निकली। सीएम डॉ मोहन यादव ने स्वयं बारात का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के बेटे की इस सादगीपूर्ण शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में है

शादी में विशिष्ट हस्तियों का जमघट

यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कई वीवीआईपी के शामिल होने की सूचना है। समारोह के लिए 8 राज्यपाल, बीजेपी शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, और लगभग 25 संत-महात्माओं को निमंत्रण भेजा गया है। विवाह स्थल पर विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें अलग पैंट्री और 5 विशेष डोम बनाए गए हैं।

25,000 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद

विवाह कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी जब सभी 22 जोड़ों की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इस शोभायात्रा में दूल्हे घोड़ी पर और दुल्हनें बग्गियों में सवार होकर इम्पीरियल होटल से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगी, जिसके रास्ते में स्वागत के लिए कई मंच तैयार किए गए हैं। विवाह स्थल पर 25,000 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद है। समारोह के लिए 15×15 आकार के 22 फेरे के मंडप और एक विशाल 40×100 आकार का मुख्य मंच तैयार किया गया है। 22 जोड़ों के 44 परिवारों से 25-25 सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन सादगी और भव्यता का एक अनूठा संगम है।

IMG 20251130 WA0375 scaled IMG 20251130 WA0373 scaled IMG 20251129 WA0256 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button