देश

आजादी के उत्सव पर भी बेनूर है आरटीओ भवन, न रंग-रोंगन, न रोशनी, मरम्मत की भी दरकार

IMG 20250814 125712 1


कटनी, यशभारत। राज्य सरकार को हर साल करोड़ों रूपए का राजस्व देने वाले परिवहन विभाग के हाल-बेहाल है। करीब एक दशक पहले कटनी-दमोह रोड पर ग्राम मझगवां के पास नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए चौपाटी के पास संचालित परिवहन विभाग को शिफ्ट किया गया था। आलम यह है कि परिवहन विभाग की इस बिल्डिंग को अब मरम्मत की दरकार है। ऐसा लगता है कि इस भवन की आज तक पुताई तक नहीं कराई गई है।
इस सबके बीच आजादी की सालगिरह के मौके पर भी भवन की रंगत नहीं बदली। यहां पर न तो रंग-रोंगन कराया गया और न ही रोशनी की गई है, जबकि प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सभी शासकीय भवनों में रंग-बिरंगी रोशनी करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ऐसा लगता है कि यहां पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को न तो आजादी के महत्व से मतलब है और न ही शासन-प्रशासन के निर्देशों से और यह-सब तब हो रहा है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर दिलीप यादव को इस ओर संज्ञान लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button