मध्य प्रदेशराज्य

आखिर क्यों ? नही है अपराधियों को पुलिस का खौफ : नाबालिक गैंग सक्रिय

नरसिंहपुर यशभारत। नगर में प्रतिदिन हो रही दिन दहाड़े मारपीट को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नही रहा है तभी तो नाबालिग बच्चे अपनी एक अलग ही गेंग बनाकर बेखौफ होकर मारपीट कर रहे है, कुछ ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब जिला चिकित्सालय के मेन गेट के सामने रात्रि लगभग 9.30 बजे 5-6 लडक़े आये और एक लडक़े को अचानक लात-घंूसों से मारने लगे, और वहां से भाग खड़े हुए।

नहीं ली संध्या हत्याकांड से पुलिस प्रशासन ने सीख 

जून के माह में जिला चिकित्सालय के अंदर एक छात्रा का दिन दहाड़े चाकू से गला रेतकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी गई थी, उसके बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन ने और न ही पुलिस प्रशासन आम जनों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नही किये है, उसका जीता जागता उदाहरण बीती रात्रि को सामने आया। जहां नाबालिग लडक़ों ने गैंग बनाकर एक लडक़े की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से तो यही लग रहा था कि उक्त लडक़े उसे जान से ही खत्म कर देंगे। जिम्मेदार शायद फिर से कोई बड़ी घटना घटित होने का इंतजार कर रहे है।

अस्पताल परिसर में खड़ी थी पुलिस उसके बाद भी की मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर में हुई एक चाकू बाजी की घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज हेतु पुलिस अस्पताल लायी हुई थी और पुलिस की गाड़ी सहित पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में खड़े हुए थे उसके बाद भी चंद कदम की दूरी पर कुछ लडक़े एक लडक़े को बेहरमी से मार रहे थे। ऐसा नही था कि मारपीट करने वाले लडक़ों ने पुलिस को न देखा हो उसके बाद बिना खौफ वे मारपीट करके वहां से चले गये।

चाहे-जहां जम जाता है जुंआ

नगर में देखा जा रहा है कि सडक़ के बाजू में चाहे-जहां जुंआ फड जम जाता है और यहां जुआरियें दाव लगाते नजर आते है। इनको पुलिस का थोड़ा भी भय नही है।

हर गली-मोहल्ले में बिक रही अवैध शराब

शायद ही ऐसी कोई गली-मोहल्ला हो जहां अवैध शराब का विक्रय न हो रहा हो, पुलिस को इसकी जानकारी भी है परंतु पुलिस इन अवैध शराब व्यापारियों पर कोई कार्यवाही नही कर रही है। क्या पुलिस…

औचित्यहीन अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी

जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी औचित्यहीन साबित हो रही है तभी तो अपने परिजनों का इलाज कराने आने वाले व्यक्तियों के मोबाइल चाहे जब चोरी हो रहे है हो जाते है, नर्सों से मरीजों के परिजन अभद्रता कर देते है। अस्पताल परिसर में शराब पीकर लोग-बाग घूमते नजर आते है पर पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मी इन पर रोक लगाते नजर नही आते।

नगर के स्टेशनगंज पुलिस थाना, और यातायात थाना से महज चंद कदम की दूरी पर कच्ची अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। इन कारोबारियों को पुलिस का कोई भय नही है, दिन हो या रात यह अपने कारोबार में लगे रहते है। पुलिस भी कभी-कभार छोटी-मोटी कार्यवाही करके अपनी पीठ थपथपा लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button