मध्य प्रदेशराज्य

आईटीआई छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला : 12 घायल; 4 अस्पताल में भर्ती, मंत्री उइके ने CMHO से बात की

मंडला l नैनपुर में आईटीआई की छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मंगलवार को हुई इस घटना में 12 छात्राएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी छात्राओं को नैनपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि यह घटना बालाघाट मार्ग पर हुई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उन्हें मधुमक्खी के हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम को मौके पर रवाना किया गया और छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।

नैनपुर के बीएमओ डॉ. राजीव चावला ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से पीड़ित लगभग 12 स्कूली छात्राएं अस्पताल लाई गई थीं। प्राथमिक इलाज के बाद 8 छात्राओं को ओपीडी से छुट्टी दे दी गई, जबकि 4 छात्राओं को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सीएमएचओ से बात कर छात्राओं का हाल जाना और उचित इलाज के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button