कटनी

अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा के तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली टीआई राखी पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा गांजा, स्मैक, नाईट्रावेट एवं अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में बीती रात कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के उद्देश्य से मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान मुड़वारा स्टेशन से सिविल लाइन की ओर जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में 2 ट्रॉली बैग एवं 1 पिठ्ठू बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देखकर युवक दोनों ट्रॉली बैग मौके पर ही छोड़कर वहां से जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम योगेश यादव पिता जुगल किशोर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी गदाईपुर, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) बताया।
युवक से उसके वहां खड़े होने तथा दोनों ट्रॉली बैग छोड़कर जाने का कारण पूछने पर वह घबराने लगा और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में युवक के साथ मिले 2 ट्रॉली बैग एवं 1 पिठ्ठू बैग की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों से कुल 18 पैकेट बरामद हुए। पैकेटों को खोलकर चैक करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।
मौके पर गांजे की तौल करने पर कुल 18.748 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख पचासी हजार रुपये है।
आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में
योगेश यादव पिता जुगल किशोर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी गदाईपुर, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी मूलतः गुरुग्राम, हरियाणा का निवासी है। आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था तथा इसे कहां पहुंचाने वाला था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, स्मैक, नाईट्रावेट सहित अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई मेंपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि. विजय गिरी, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आर. अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक राय, राहुल तिवारी, अमित सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह, विकास राय एवं थाना एन.के.जे से आर. अनमोल सिंह व रणविजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button