कटनी

लग्जरी कार से शराब की तस्करी, बिलहरी पुलिस ने जब्त की 20 पेटी अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बिलहरी चौकी प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 21 ब्। 6921 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया और चालक यश काछी निवासी भट्ठा मोहल्ला से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 98 हजार 500 रुपये आंकी गई है। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब के साथ लगभग 7 लाख रुपये कीमत की अर्टिगा कार भी जब्त कर ली। जब्त मशरूका की कुल कीमत 7 लाख 98 हजार 500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब जब्त शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button