अपराध करने हथियार लेकर घूम रहे अपराधी को रंगनाथनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू बरामद कर भेजा जेल

कटनी, यशभारत। अपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से धारदार हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद करते हुए आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा है। रंगनाथनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 8 सितंबर को पुलिस टीम को फुटबॉल क्लब के पास केंद्रीय विद्यालय रोडए ओएफके में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले राहगीरों को डराते धमकाते हुए दिखाई दिया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपू उर्फ रामजानी पिता मनमोहन सेन निवासी शारदा मंदिर के पास मदन मोहन चौबे वार्ड बरगवां के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथनगर सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।







