मध्य प्रदेशराज्य
अनोखा प्रदर्शन : आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर माटी से भरे कलशों के साथ किया जमीन बचाने का आह्वान

मैहर l जिले के मैहर क्षेत्र में आज सहिलरा गांव के आदिवासियों ने अपनी पुश्तैनी जमीनों के जबरन अधिग्रहण के विरोध में एक ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली। आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी माटी कलश में भरकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज़मीन पर रखी और प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन दिखाता है कि आदिवासी समाज अब जागरूक है, और अपने हक के लिए संगठित होकर संवैधानिक तरीकों से लड़ने को तैयार है।प्रदर्शनकारियों ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि हम बेसहारा, बेबस आदिवासी हैं हमारी जमीन छिनी गई तो सिर्फ आशियाना नहीं जाएगा, हमारी पहचान, हमारी संस्कृति, और हमारे पूर्वजों की स्मृतियाँ भी समाप्त हो जाएंगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी बुजुर्ग लक्ष्मण आदिवासी ने कहा कि यदि हमारी जमीन चली जाएगी तो हम आकर जाएंगे कहा?







