अनियंत्रित होकर बाइक फिसली ,बाइक सवार गंभीर घायल : मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर, अमोदा के पास हुआ हादसा,घंसौर पुलिस जांच में जुटि

सि वनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने अमोदा के समीप दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई है। जिसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक में सुरेश मर्सकोले अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह अमोदा ग्राम के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी।
जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी की सड़क हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया हैं। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे है और हादसे का शिकार हो रहे हैं।







