मध्य प्रदेशराज्य

अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद की जाएगी : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 

मंत्री पटेल ने अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया

नरसिंहपुर यशभारत। प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पिछले बीते दिनों जिले में हुई अतिवर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से प्रभावित होने वाले नरसिंहपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पीडि़त नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण रविवार को किया।

 

उन्होंने इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम जमुनिया, खमरिया, रीछई व पिंडरई कलां के पुल पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों और मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की कि अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें। अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ग्राम जमुनिया के मजरे-टोलों तक आवागमन के लिए पक्की सडक़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिवर्षा व बाढ़ प्रभावित लोगों की हुई नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित रूप से अतिवर्षा व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नदी- नालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति होने पर तत्काल नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने इस दौरान क्षतिग्रस्त सडक़ मार्ग एवं पुल-पुलियों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, सडक़ मार्ग एवं पुल-पुलियों की मांग की। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम मणिन्द्र सिंह, तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button