मध्य प्रदेशराज्य

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज : दुकानदारों और राहगीरों को दी समझाइश 

दमोह। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दमोह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में दमोह के पुलिस अधीक्षक स्वयं सड़क पर उतरे और घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने घंटाघर और आसपास के क्षेत्रों में फैले अतिक्रमण को हटवाया तथा दुकानदारों और राहगीरों को समझाइश दी कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

इस मौके पर नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि अब अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

शहरवासियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और अतिक्रमण मुक्त दमोह के अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button