कटनीमध्य प्रदेश

अंकुर गर्ग को राष्ट्रपति सम्मान

कटनी का लाल बना देश का गौरव

कटनी- यशभारत – अंकुर गर्ग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
अंकुर गर्ग कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के बिछिया गांव के निवासी हैं और वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में पदस्थ हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके पैतृक गांव, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है
अंकुर गर्ग को यह पुरस्कार अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है, जो भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button