मध्य प्रदेशराज्य

स्पेशल ब्रांच की कप्तानी करने एसपी दिनेश कौशल ने सागर पहुंचकर सम्हाला पदभार : संभाग में दिखाएंगे अपना कौशल

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ प्रदेश के गृह विभाग द्वारा संभाग की स्पेशल ब्रांच में तैनात किए गए एसपी दिनेश कौशल ने आज सोमवार को सागर पहुंचकर अपना नवीन पदभार ग्रहण कर लिया है। इनके कार्यक्षेत्र में संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी सभी छह जिले रहेंगे।

पूर्व में सागर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे दिनेश कौशल अपनी पदस्थापना के दौरान शहर में बेहतरीन कानून व्यवस्था व प्रबंधन का कौशल दिखा चुके हैं। उनकी प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए उन्हें महामहिम राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक मिल चुका है। इसके पूर्व उन्हें डकैतों के साथ साहसिक मुठभेड़ एनकाउण्टर में महामहिम राष्ट्रपति का वीरता का पुलिस मेडल भी मिल चुका है। राष्ट्रपति मेडल मिलने पर विभाग में सभी स्तरों पर उनके काम की तारीफ़ कर उनको बधाइयां दी है।

नवागत पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) दिनेश कौशल को पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में सराहनीय योगदान के लिए केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह विभाग द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल के अलावा वीरता पूर्ण प्रदर्शन कर ख़ूंख़ार आतंकवादियों को पकड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री पिस्टल रिवॉर्ड, अति विशिष्ट श्रेणी में मध्यप्रदेश का रुस्तम पिस्टल अवॉर्ड, इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने पर राइफ़ल शस्त्र अवॉर्ड आदि कई अन्य रिवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

एसपी दिनेश कौशल प्रदेश के पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें इतने अधिक रिवॉर्ड मिले और प्रदेश के कई बडे-बड़े जिलों ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल में पदस्थ रहकर अपना कौशल दिखाने का मौका मिला हैं। स्पेशल ब्रांच में नवीन पदस्थापना से पहले दिनेश कौशल सागर में पुलिस अधीक्षक पीटीएस एवं JNPA में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ रह चुके है। उन्होंने आज सोमवार को सागर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सागर में पदभार गृहण किया। इस अवसर पर विशेष शाखा समेत पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button