जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा में 108 के चालक के सिर में डंडा मारकर फोड़ दिया सिर : प्राइवेट वाहन चालक ने कहा-मेरे हिसाब से काम करो, नहीं तो चली जाएगी जान!

IMG 20220805 WA0035

जबलपुर, यशभारत। सिहोरा तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में देर रात 108 एम्बुलेंस के चालक से गालीगलौच करते हुए प्राइवेट एम्बुलेंस चालक के दो साथियों ने सिर में डंडा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों का कहना था कि नि:शुल्क वाहन से मरीजों को क्यों ले जा रहे हो। केसों की पूरी जानकारी दो, नहीं तो देख लेंगे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को श्रवण कुमार पाठक ने बताया कि वह ब्राम्हपुरा सिहोरा में रहता हैं। जजनी, 108 एम्बुलेंस चलाता हैं। देर रात जबलपुर में मरीज को भर्ती कराकर सिहोरा अस्पताल परिसर में एम्बुलेस खड़ी कर वहीं बैठा था। तभी सहदुल अपने दो साथियों के साथ आया और एम्बुलेंस के केस की जानकारी मांगने लगा। जब पीडि़त ने जानकारी देने से मना किया तो सहदुल ने कहा कि यदि काम करना है तो हिसाब से करना होगा, जानकारी दो नहीं तो देख लूंगा। इसके बाद देर रात में सहदुल के दो साथी आए और सिर में डंडा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। पीडि़त वहीं बदहवास गिर गया। जिसके बाद लोगों ने पीडि़त को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App