जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

साहित्य के सृजन में समाज के रंग: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

कल्पना सिंह द्वारा रचित कल्पतरू काव्य संग्रह का केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन

 

जबलपुर, यशभारत। साहित्य समाज का दर्पण होता है, साहित्य के सृजन में समाज के रंग नजर आते हैं। ये बातकेन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही। वे शहर की उदीयमान रचनाकर कल्पना सिंह द्वारा लिखित कल्पतरू काव्य संग्रह के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। पुस्तक का विमोचनआज प्रगत शैक्षिक ंस्थान(पीएसएम) में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रहलाद सिंह पटैल,केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा कि पुस्तककी पहली झलक में ये नजर आता है कि लेखिका की श्रद्धा अपने गुरु के प्रति कितनी अगाध है। गुरु की कृपा के बिना हम किसी भीक्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। उनके गुरु आचार्य हरिशंकर दुबे की सिखाईसाहित्यक सीख के चलते लेखिका ने जो समाज के रंग देखे, उसे अपनी पुस्तक में पिरोदिया। मुझे ख्ुाशी है कि मैं ऐसे साहित्यक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शहर के साहित्यकारों नेअवसर मिलने पर हमेशा अपनी छाप छोड़ी है। कल्पना सिंह का काव्य संग्रह कल्पना नहींबल्कि हकीकत है। इस सृजन में सामाजिक सरोकार हैं, तो समस्याओं का समाधान भी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामकुमार स्वर्णकार,संयुक्त संचालक,जबलपुर,जगेन्द्र सिंह,अध्यक्ष नगर पंचायत,पाटन एवं घनश्याम सोनी,जिला शिक्षा
अधिकारी,जबलपुर मंचासीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button