शादी के 10 साल बाद पति को चाहिए दहेज : कहा- लाखों रुपये दो नहीं तो कर लूंगा दूसरी शादी

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत शादी के 10 साल बाद पति को दहेज में लाखों रुपये चाहिए। जिसके बाद पत्नी को बच्चों सहित घर के बाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पति ने एक ना सुनी। जिसके बाद थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह रामपुर की निवासी है। उसकी शादी दस वर्ष पहले राजाराम नोनेरे के साथ करीब दस वर्ष पहले हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही पति लगातार दहेज के लिए तंज कसते हुए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ति करते थे। उसने शिकायत मायके वालों से की तो उन्होंने कहा कि समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन पति अपने हरकतों से बाज नहीं आया और दहेज के लिए घर से धक्के मारकर भगा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।