इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शर्मनाक : गैंगरेप की शिकायत करने पहुंची किशोरी से SHO ने किया दुष्कर्म, पूरा थाना लाइन हाजिर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा

ललितपुर में 13 साल की किशोरी ने SHO पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि SHO तिलकधारी सरोज ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद से SHO फरार है। वहीं, SP ने आरोपी SHO को सस्पेंड कर दिया है। वहीं DIG ने पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्रियंका ने पूछा- महिलाएं शिकायत लेकर कहां जाएं ?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां ?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button