
इंदौर शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारने वाला हेमू ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। हेमू को क्राइम ब्रांच ने सोमवार की सुबह देवास नाका के नजदीक से गिरफ्तार किया। 19 जुलाई 2021 को हेमू ने शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को सिंडिकेट ऑफिस में विवाद के बाद गोली मार दी थी। इसके बाद से ही यह फरार था। इसकी तलाश में पुलिस ने इंदौर सहित देश के कई इलाकों में छापेमार कार्रवाई की थी।