जबलपुरमध्य प्रदेश

शराब के नशे ने निगल ली जिदंगी : 71 साल का वृद्ध नशे में रहता था चूर, लीवर हो चुका था फेल, मौत

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शराब के नशे का आदी था और परिजनों के समझाने के बाद भी नशे में ही डूबा रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामसिंग पिता मोहनलाल चौधरी 71 साल राजा बडखेड़ा थाना भेड़ाघाट का निवासी था। जिसे नशे की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान लीवर फेल होने से मौत हो गयी। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button