
महापौर गोल्ड कप, राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप की घोषणा
20 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
जबलपुर ,यश भारत नगर निगम जबलपुर के मार्ग निर्देशन में सचिव जबलपुर एकेडमी कबड्डी एसोसिएशन के संयोजन से महापौर गोल्ड कप राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 6 से 8 दिसंबर तक एम.एल.बी. स्कूल में किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता में महापौर जगत बहादुर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 ज़ोनों से 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 250 प्रतिभागी शामिल होंगे।

आवास व्यवस्था शासकीय मॉडल स्कूल, रानीताल स्थित खेल युवा कल्याण विभाग और होम साइंस कॉलेज छात्रावास में की गई है, जबकि भोजन व मैच एम.एल.बी. स्कूल में होंगे।
उद्घाटन समारोह दिनांक 6 दिसंबर को होगा जिसमें महापौर अन्नू भैया, विधायक अशोक रोहाणी, एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन सचिव चन्दा सोनी ने सभी व्यवस्थाओं की पुष्टि की है।







