जबलपुरमध्य प्रदेश

वर्षा जल निकासी के लिए शास्त्री नगर नाला में डाले गए 10 हयूम पाइप

मदन महल प्रेम नगर से दमोहनाका तक फ्लाई ओवर के कार्यो का अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यश भारत |संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले शास्त्री नगर नाला में आज 10 हयूम पाइप डालकर वहॉं वर्षा जल निकासी की व्यवस्था बनाई गयी। इस अवसर पर नगर निगम एवं स्टेट पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों के द्वारा प्रेम नगर से दमोह नाका तक फ्लाई ओवर के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के मौके पर सभी अधिकारियों ने अवलोकन किया कि और जानकारी ली कि वर्षा ऋतु के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएॅं की जानी है। इस मौके पर स्टेट पी.डब्ल्यू डी के अधिकारी गोपाल गुप्ता ने जानकारी दी कि पानी निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है और शास्त्री नगर नाला में हयूम पाइप डालने तथा निकासी की व्यवस्था किये जाने से ही जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जो भी व्यवस्थाएॅं जल निकासी के लिए करनी होगी वो सारी व्यवस्थाएॅं कराई जायेगी। निरीक्षण के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, भवन अधिकारी आर.के. गुप्ता तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, अनिल बारी, संभागीय यंत्री अनुपम शुक्ला, अक्षय सरावगी एवं प्रदीप मरावी उपयंत्री मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राधा पवार के द्वारा पानी निकासी हेतु निरीक्षण कर कार्यवाही संबंधित एन.सी.सी. कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button