जबलपुरमध्य प्रदेश
लोकायुक्त में ट्रेप हुए जेडीई राममोहन तिवारी को हटाया :आरके स्वर्णकार को मिला प्रभार

जबलपुर, यशभारत। लोकायुक्त में ट्रेप हुए संभागीय संयुक्त संचालक राममोहन तिवारी को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर पीएसएम प्राचार्य आरके स्वर्णकार को संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक राममोहन तिवारी महिला प्यून से रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त में ट्रेप हुए थे।







