देश

राजस्व वसूली में पिछड़ा नगर निगम :211 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य : 2 लाख बकायादारों को दिए नोटिस

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यश भारत l वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम ने वसूली के लिए सख्ती की तैयारी शुरू कर ली है। नगर निगम ने अभी तक करीब 2 लाख बकायादारों को नोटिस जारी किए हैं । इसके अलावा निगम के राजस्व अधिकारियों को सुबह से घर-घर जाकर कर वसूली का लक्ष्य भी दिया जा रहा है। नगर निगम का इस वित्तिय वर्ष में वसूली का टारगेट 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका है। जिसके चलते नगर निगम 211 करोड़ में से करीब 80 करोड़ ही वसूल पाया हैl

 

तो होगी कार्रवाई…

नगर निगम के राजस्व, सहायक राजस्व अधिकारियों को कहा गया है कि वे सुबह से ही क्षेत्र के भ्रमण पर निकलें। करदाताओं से बकाया राशि नगद, चेक या अन्य माध्यमों से लेकर उसका विवरण अपडेट करें। निगम ने वसूली में फिसड्डी रहने वाले राजस्व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

 

इन्होंने कहा…….

बडे बकाएदारों को नोटिस जारी करके कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के कर वसूली काउंटर अवकाश के दिनों में खोले जाएंगे। करीब 2 लाख बकायादारों को वसूूली के लिए नोटिस जारी किए है फिलहाल 80 करोड़ की वसूली हो चुकी हैl

 

पीएन संखेरे, उपायुक्त राजस्व, नगर निगम

Related Articles

Back to top button