इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ब्लैक सी में बढ़ते हमलों के बीच भारत की एडवाइजरी, भारतीय नाविकों से बरतने को कहा विशेष सतर्कता

नई दिल्ली,यश भारत

नई दिल्ली,यश भारत ।: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी (काला सागर) और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्रों में बढ़ते मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नाविकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ब्लैक सी से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में पांच भारतीय नागरिकों की मौत के बाद सरकार ने क्षेत्र में काम कर रहे और नौकरी की योजना बना रहे भारतीयों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2026 से ब्लैक सी क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इन हमलों में अब तक पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है।

सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण ब्लैक सी की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है और वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज मिसाइल तथा ड्रोन हमलों के लगातार खतरे का सामना कर रहे हैं।विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि ब्लैक सी क्षेत्र में संचालित या वहां से गुजरने वाले जहाजों पर नौकरी स्वीकार करने से पहले सुरक्षा हालात का गंभीरता से आकलन करें। यदि वे ऐसे जहाजों पर काम करने का निर्णय लेते हैं, तो सभी आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों और आवश्यक एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button