कटनी

पीरबाबा के सामने तेज रफ्तार कार का तांडव, खड़ी कार में ठोकर मारी, बुजुर्ग बुरी तरह घायल, शराब के नशे में था चालक

कटनी, यशभारत। कटनी जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीरबाबा के ठीक सामने आज दोपहर 3:45 बजे एक बेलगाम कार ने जमकर तांडव मचाया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर की तरफ से आ रही कार के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीरबाबा के सामने एक सड़क के किनारे खड़ी कार को सीधी ठोकर मार दी और वहां खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठोकर मार कर घायल कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि खड़ी कार में ठोकर लगने के बाद वह फूल माला एक दुकान में जाकर घुस गई। यह तो गनीमत रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल जिला चिकित्सालय के लिए ले जाया गया है। मौके पर भारी लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जाता है कि कार चलाने वाला व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में था। कार का नंबर एमपी 20 सीएल 5382 बताया गया है। मौके पर माधवनगर पुलिस पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button