अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देशी पिस्टल और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देश पर अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पटेरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख मूल्य का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 223/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव (24 वर्ष), पिता कुन्जीलाल यादव, निवासी जटाशंकर, दमोह के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की एक देशी पिस्टल एवं करीब ₹60 हजार कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कुल जब्ती का मूल्य लगभग ₹1 लाख बताया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्् कृष्षपाल सिंह के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।







