जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में बड़ा हादसा टला : ईंट से भरी ट्राली पल्टी, बाल-बाल बचे राहगीर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

https://youtu.be/A1LRFW_zYvwhttps://youtu.be/A1LRFW_zYvw

जबलपुर, यशभारत। रांझी के दर्शन तिराहे पर आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ईंटों से भरी ट्राली अचानक पलट गयी। आनन-फानन में चालक , वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ रोड पर ज्यादा ट्रेफिक नहीं था। लेकिन घटना के बाद दोनों ओर से ट्रेफिक जाम हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर, स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 709 ट्रॉली क्रमांक एमपी 20 जीए 4765 का चालक मनोज कोल पिता नाथुकोल उम्र 29 वर्ष, निवासी मानेगांव दर्शन तिराहे से वाहन को ले जा रहा था। अचानक ट्राली अनियंत्रित हो गयी और मुख्य मार्ग पर ही पटल गयी। हादसे में ट्राली में मौजूद मजदूर बाल-बाल बच गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button