जबलपुरमध्य प्रदेश
रांझी में किशोरी का अपहरण : दमोह से पुलिस ने किया दस्तयाब, गुस्सा होकर घर से गई थी

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी अचानक घर से गायब हो गयी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की। लेकिन जब कहीं पता नहीं चल सका तो थकहार कर थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जिसके बाद कॉल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किशोरी को दमोह से दस्तयाब कर लिया है। जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांझी में एक किशोरी के गायब होने का मामला दर्ज किया गया था। किशोरी के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने पता किया तो लोकेशन दमोह में देखी गई। जिसके बाद पुलिस दल ने किशोरी को दमोह से दस्तयाब कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी परिजनों से नाराज थी और दमोह चली गयी थी। जिसे परिजनों को सौंप दिया गया।