इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत की खबर पर लगी मुहर: डॉक्टर जितेंद्र जामदार को बनाया गया महापौर का प्रत्याशी

रीवा से प्रमोद व्यास, कटनी से ज्योति दीक्षित, बुरहानपुर से माधुरी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। अतंत: जबलपुर से महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार को बनाया गया है। यशभारत की खबर पर मुहर लगाते हुए जबलपुर महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यशभारत ने सोमवार को ही डॉक्टर जितेंद्र जामदार को जबलपुर महापौर प्रत्याशी घोषित करने की खबर प्रकाशित की थी।

71698f8e c986 409e 9cc0 73d13ed55000

डॉ जितेंद्र जामदार का राजनीतिक सफर
डॉ जितेंद्र जामदार की शैली से शहर परिचित हैं। डॉक्टर की छवि होने के कारण युवा से लेकर शहर से अधिकांश लोग उनसे वाकिफ हैं। जिनकी उम्र 66 वर्ष हैं। उन्होंने पढ़ाई एम.एस. आथोपज़्ेडिक्स तक की हैं। वतज़्मान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है। नगर निगम के कायोज़्ं में अच्छा खासा अनुभव हैं। मुख्यमंत्री व संघ के खास माने जाते हैं। भाजपा नेताओं के साथ ही युवाओं व जनता में अच्छी पकड़ रखते है। शहर में सभी को साथ लेकर चलते हैं। किसी भी गुटबाजी में शामिल नहीं है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उसका बखूबी निवज़्हन किया है। पाटीज़् सूत्र बताते हैं उनका पाटीज़् में एक्टिव रहने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू को कड़ी टक्कर देने में भी माहिर हैं।

 

भाजपा ने 16 में से 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 7 महिलाओं को टिकट दिया गया है। रीवा से प्रमोद व्यास, कटनी से ज्योति दीक्षित, बुरहानपुर से माधुरी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि ग्वालियर, रतलाम और इंदौर में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

भाजपा ने भोपाल से दिल्ली तक चली बैठकों के बाद मंगलवार को 16 में से 13 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए।
भाजपा ने भोपाल से दिल्ली तक चली बैठकों के बाद मंगलवार को 16 में से 13 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए।
भोपाल (ओबीसी महिला)मालती रायविभा पटेल
इंदौर (अनारक्षित)होल्डसंजय शुक्ला
जबलपुर (अनारक्षित)डॉ. जितेंद्र जामदारजगत बहादुर सिंह अन्नू
ग्वालियर (अनारक्षित महिला)होल्डशोभा सिकरवार
उज्जैन (एससी)मुकेश टटवालमहेश परमार
सागर (अनारक्षित महिला)संगीता सुशील तिवारीनिधि जैन
रीवा (अनारक्षित)प्रमोद व्यासअजय मिश्रा
मुरैना (एससी महिला)मीना जाटवशारदा सोलंकी
सतना (ओबीसी)योगेश ताम्रकारसिद्धार्थ कुशवाहा
कटनी (अनारक्षित महिला)ज्योति दीक्षितश्रेया खंडेलवाल
सिंगरौली (अनारक्षित)चंद्रप्रकाश विश्वकर्माअरविंद सिंह चंदेल
रतलाम (ओबीसी)होल्डहोल्ड
खंडवा (ओबीसी महिला)अमृता यादवआशा मिश्रा
बुरहानपुर (अनारक्षित महिला)माधुरी पटेलशहनाज अंसारी
छिंदवाड़ा (एसटी)अनंत धुर्वेविक्रम अहाके
देवास (अनारक्षित महिला)गीता अग्रवालविनोदिनी रमेश व्यास

क्राइटेरिया में अब उम्र भी

भाजपा ने अपने क्राइटेरिया के मुताबिक किसी ऐसे प्रत्याशी को नहीं उतार रही है, जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। यह भी तय था कि मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देना ठीक रहेगा। इसके अलावा परिवारवाद से भी परहेज किया है। किसी भी सांसद-विधायक को टिकट नहीं दिया जा रहा है।

भोपाल से मालती राय को मेयर कैंडिडेट बनाया है।
भोपाल से मालती राय को मेयर कैंडिडेट बनाया है।
मधु वर्मा और पुष्यमित्र भार्गव। इंदौर से इनके नाम पर चर्चा है।
मधु वर्मा और पुष्यमित्र भार्गव। इंदौर से इनके नाम पर चर्चा है।

क्राइटेरिया माना तो माया बाहर

भाजपा में जो नया क्राइटेरिया आया है, उससे कई बड़े दावेदार दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ग्वालियर से माया सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन उनकी उम्र 71 साल होने से बाहर हो सकती हैं। इंदौर से नॉन पॉलिटिकल चेहरा होने की वजह से डॉ. निशांत खरे की दावेदारी कमजोर हो गई है। बता दें कि महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा में तीन दिन से कोर ग्रुप और चुनाव चयन समिति के बीच मैराथन बैठकें होती रही हैं। सीएम के साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल आ गए हैं।

माया सिंह और सुमन शर्मा। ग्वालियर से इनके नाम आगे हैं।
माया सिंह और सुमन शर्मा। ग्वालियर से इनके नाम आगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button