
मध्यप्रदेश में अगले 7 दिन गर्मी और बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहने से अब धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा। इंदौर और भोपाल में दिन का पारा 31 मार्च तक 40 या इससे ज्यादा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में ज्यादा गर्मी रहेगी। यहां पर लू चल सकती है। प्रदेश में औसतन 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।
दिन में तेज धूप लोगों को सताएगी। रात में भी हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन पारा बहुत ज्यादा नहीं चढ़ेगा। बीती रात भोपाल समेत प्रदेश में रात का पारा काफी ज्यादा गिर गया। पमचढ़ी में सबसे ज्यादा 7 डिग्री पारा लुढ़ककर 14 डिग्री पर आ गया। रीवा में सबसे कम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल हटने के कारण पारा नरम हुआ है।