जबलपुरमध्य प्रदेश
फैक्ट्री में पदस्थ कर्मचारी के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, पांच अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत नाजुक

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के अस्पताल में पदस्थ कमल किशोर भटनागर निवासी सेक्टर 1 की गत दिवस सड़क दुघर्टना में घायल होने से मौत हो गई थी। वहीं आज 21 मार्च को जैसे ही भटनागर परिवार अंतिम संस्कार करके लौटा। दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हुई कमल किशोर भटनागर की पत्नी सुरभि भटनागर की भी मृत्यु हो जाने खबर आ गई। इस सड़क हादसे पूरी निमार्णी के कर्मचारी दुखी हैं।
सभी घायल इलाजरत
रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि शोभापुर मोढ़ पर दो कारों में सीधी भिडंत हो गयी थी। जिसमें से एक कार में कमल किशोर भटनागर का परिवार सवार था। वे गौर स्थित रेस्टॉरेंट से जन्मदिवस की पार्टी कर घर लौट रहा थे। घटना में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गयी। वहीं हादसे में घायल पांच लोगों में से बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका इलाज जारी है।