इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रेम-प्रसंग में सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, हादसे में चेहरा बिगड़ा

युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा सीकर के सदर इलाके का है।

सदर थाना के हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में दोनों का चेहरा बिगड़ गया है। मौके से एक मोबाइल मिला है। लॉक खुलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के मामले से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button