दमोह lपुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष ‘गुम मोबाइल खोज अभियान’ को मिली उल्लेखनीय सफलता । दमोह पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए विगत दो महीनों में कुल 25। गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये है, को खोजकर संबंधित आवेदकों को वापस किये गये। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सी.ई.आई.आर.(Central Equipment ldntiy Register) पोर्टल के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्राप्त की गई। वर्ष 2025 में अभी तक कुल 540 मोबाईल रिकवर किये जाकर आवेदको वितरित किये गये है जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड 08 लाख रूपये है।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु साइबर सेल दमोह एवं जिले के समस्त थानों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
CEIR पोर्टल के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर – पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा सायवर सेल टीम एवं थाना स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग कर गुम मोबाइल की खोज में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दमोह पुलिस द्वारा आम नागरिकों को CEIR पोर्टल के बारे में जागरूक करने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
सराहनीय योगदान –
इस सफल अभियान में साइबर सेल दमोह की टीम एवं जिले के समस्त थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
Back to top button