कटनीमध्य प्रदेश

ट्रांसपोर्ट नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

कटनी – ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के संचालन एवं समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार 12 दिसंबर को सायं 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने इस संबंध में एक सूचना जारी करते हुए अध्यक्ष एवं सचिव ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं नगर के समस्त ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली बैठक में निर्धारित समय शाम 4 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button