इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की मौत:परिजन ने एंबलुेंस ड्राइवर को पीटा

 

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बहुती गांव के ग्रामीण सड़क हादसे के बाद शुक्रवार की रात आक्रोशित हो गए। पुलिस का दावा है कि ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस को देख गांव वाले भड़क गए। उन्होंने डायल 100 को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने खुद को बचा लिया, पर एफआरबी चालक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा है।

आरक्षक ने बवाल बढ़ता देख मऊगंज थाना सहित कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की जानकारी के बाद भारी संख्या में बल मौके पर पहुंचा। चक्काजाम की जानकारी के बाद पुलिस अफसर भी पहुंचे है। इधर शव ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद ग्रामीण एक बार फिर भड़क गए। उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट की है। पुलिस ने काफी समझाइश के बाद शांत कराकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button