जबलपुर जीआईएफ में मानवता शर्मसार: शवयात्रा में जा रहे कर्मियों को लौटने के आदेश, भड़के कर्मी

जबलपुर यशभारत। इन दिनों जीआईएफ के सुरक्षा अधिकारी कर्नल की गतिविधियां न केवल तानाशाही पूर्ण हो गई हैं अपितु उसके कारनामे मानवीयता को तार तार कर रहे हैं। इसका नजारा गत दिवस सामने आया जब एक सुरक्षा कर्मी की मां का निधन हो गया तो दो वर्क्स कमेटी सदस्य और उसके दो सहकर्मी विभाग प्रभारी से अनुमति और गेट पास लेकर ग्वारीघाट जा रहे थे। शव यात्रा बमुश्किल शोभापुर पंहुची थी कि पीछे से चारों को वापस ड्यूटी पर लौटने के निर्देश मिले। लेकिन वे नहीं लौटे इसकी जानकारी लगते ही यूनियन नेताओं ने आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नल सुरक्षा दायित्वों को छोड़कर प्रबंधन के कार्य जिसमें वर्क्स कमेटी की कल्याण कारी गतिविधियां शामिल हैं जिसमें वे हस्तक्षेप नहीं कर सकते उस में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं । वे न केवल औद्योगिक संबंधों को खराब कर रहे है अपितु मानवीयता रिस्तो को तार तार करते हुए सभी कर्मचारियों पर सेना के नियम लागू करने की कोशिश कर रहे है।
जबरन बायोमैट्रिक पंचिंग
आरोप है कि कर्मचारियों के साथ साथ ठेका श्रमिकों से भी कर्नल द्वारा जबरजस्ती बायोमैट्रिक पंचिंग करवाई जा रही है। ठेका कर्मचारियों को लंच टाइम नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि कर्नल द्वारा सरकारी गाडी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।उन्हें राशन भत्ता मिलते हुए भी खाना डीएससी लाइन से भिजवाया जाता है। ट्रेवलिंग अलाउन्स मिलने के बाद भी वो सरकारी वाहन का उपयोग करते है। जो कि सरासर गलत है। यह भी आरोप है कि कर्मचारियों को मिलने वाला सामान सरकार के आदेशानुसार गवर्नमेंट ई मार्केटिंग(जेम) द्वारा खरीदा जाना तय है ,वही कर्नल द्वारा टीवी वाशिंग मशीन पलंग सोफा इत्यादि कैश परसचेस से खरीदा गया है।जो कि सरकारी आदेशो की अवहेलना है,। कर्मचारियों को नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी जा रही है ,जिसके कारण भय का माहौल बना हुआ है। जिसके कारण कभी भी औद्योगिक शांति भंग हो सकती है।इस पूरे घटना क्रम पर जब पीआरओ राजाराम साल्के डी जी एम से प्रबंधन की ओर से पक्ष जानने का प्रयास किया किंतु उन्होंने न मोबाइल उठाया न फोन।
*इनका कहना है*
ऐसा कुछ भी नहीं है। हो सकता है कर्नल के दायित्व मे कोई कसर रह गई होगी। वे अपना काम सुचारू रूप से कर रहे हैं।पूरी निर्माणी टीम भावना के साथ उत्पादन बढ़ाने की हर संभव कोशिश में है।
राजीव कुमार
महाप्रबंधक जीआईएफ







