भोपालमध्य प्रदेश

वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी पड़ी भारी: कार जब्त, चालक सलाखों के पीछे

वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी पड़ी भारी: कार जब्त, चालक सलाखों के पीछे

भोपाल, यशभारत। राजधानी के वीआईपी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा है। सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई यातायात पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 2 मई की रात करीब एक बजे कार का चालक वीआईपी रोड पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक कलाबाजियां दिखा रहा था। सुनसान सड़क पर तेज रफ्तार कार से किए जा रहे इन स्टंट्स के कारण वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों में डर का माहौल पैदा हो गया था। इस स्टंटबाजी का वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
वीडियो सामने आते ही भोपाल पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यातायात पुलिस सक्रिय हुई। थाना यातायात में पदस्थ सूबेदार जितेन्द्र अटेरिया ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए एड्रेस ट्रैक किया। रविवार 3 मई को पुलिस ने आरोपी चालक अकबर, निवासी किलोल पार्क को दबोच लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तलैया में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button