कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र देखें पूरा वीडियो…..

https://youtu.be/9FnNjN2KmAc
जबलपुर, यशभारत। संस्कारधानी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने आज सुबह प्रवास पर आए मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कांग्रेस को काठ की हांडी की संज्ञा देते हुए जमकर आड़े हाथों लिया। पत्रकारों से बात करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार 15 महिने की सरकार का लिखित में झूठ जनता के सामने उजागर हो गया।
श्री मिश्र ने कहा कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आए थे और यह वायदा किया था कि किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा। लेकिन कर्जा तो माफ हुआ नहीं, उल्टा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बदल गए। इन्होंने कहा था कि नौजवानों को बेरोगजारी भत्ता देंगे, लेकिन क्या हुआ। कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ और राजस्थान आज भुगत रहा है। यही कारण है कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी।