जबलपुरमध्य प्रदेश
कलेक्टर का एक बार फिर विभागों का औचक निरीक्षण : आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों को शो-काज नोटिस के साथ एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई

जबलपुर, यशभारत। कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने एक बार फिर कार्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए करीब आधा दर्जन विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में लेट पहुंचने वाले या फिर गायब रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
कलेक्टर के इस एक्शन की खबर मिलते ही सिस्टम में हड़कम्प मच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सिस्टम को आज भी दोपहर बारह बजे के पहले एक्टिव होने की आदत नहीं है। खबर फैलते ही आनन-फानन में अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी सीट पर पहुंचने की जल्दी में नजर आए।