जबलपुरमध्य प्रदेश

आरडीवीवी सफाई कर्मी महिला की दर्दनाक मौत : बहू को ग्वारीघाट ले जा रही थी घुमाने, बाइक ने रौंदा

- बहू और नातिन घायल, पुलिस जांच जारी

 

जबलपुर, यशभारत। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बहू और नातिक के साथ ग्वारीघाट घूमने जा रही आरडीवीवी महिला सफाई कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। मृतिका स्कूटी में सवार थी, तभी सुअरकोल रोड पर एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मृतिका वाहन समेत हवा में उछलकर, रोड से दस फिट दूर जा गिरी। आनन-फानन में 108 से तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के साथ महिला की सांसे थम गयीं। तो वहीं हादसे में स्कूटी में सवार बहू और नातिन को भी चोटें आईं है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

डुमना चौकी प्रभारी विनोद पटैल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शीला इमलाहा 47 साल पति स्व किशोर इमलाहा महगवंा रोड निवासी थीं और पेशे से आरडीवीवी में सफाई कर्मचारी थीं। जो नव वर्ष के चलते अपनी स्कूटी से बहू और नातिन के साथ ग्वारीघाट घूमने जा रही थीं। तभी सुअरकोल मेन रोड पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बहू और नातिन को ज्यादा चोटें नहीं है, लेकिन स्कूटी चला रही मृतिका को घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट आईं। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन खून अधिक बहने के कारण महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस बाइक सवार युवक की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button