जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
अज्ञात महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी: पुलिस जांच में जुटी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कगदयाऊ घाटी पर मजार के पास अज्ञात महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह बात सामने आई है कि करीब 40 वर्षीय मृतक महिला सिविल लाइंस क्षेत्र में देखी गई है। पुलिस हत्या की कर्म की जांच में डटी हुई है और संदिग्ध रूप से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिले में महिला अपराधों की बढ़ती संख्या से इस वर्ग में सुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है पिछले दिनों सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भी 13 वर्षीय किशोरी गायब हो गई थी बाद में जिसका शव संदिग्ध हालात में मिला था।