भोपालमध्य प्रदेश

रविन्द्र भवन में मनेगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य समारोह, 41वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के विजेता होंगे सम्मानित

रविन्द्र भवन में मनेगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य समारोह, 41वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के विजेता होंगे सम्मानित

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) द्वारा आगामी 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन भोपाल के रविन्द्र भवन में होगा, जबकि प्रदेश के 45 जिलों में विभिन्न विज्ञान गतिविधियों के जरिए इसे व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

परिषद के अनुसार, रविन्द्र भवन में आयोजित मुख्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सत्र होंगे। 41वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के विजेताओं को इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आईआईटी (IIT) बीएचयू वाराणसी द्वारा एक विशेष STEM शो की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में महिला वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं का विशेष संबोधन होगा। इस सम्मेलन में भोपाल के लगभग 1500 विद्यार्थी और शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

45 जिलों में मनेगा विज्ञान उत्सव

मेपकॉस्ट केवल राजधानी तक ही सीमित नहीं है। राज्य के 45 जिलों में स्थित लगभग 260 शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय) के सहयोग से विज्ञान मॉडल प्रदर्शनियां और अन्य वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मेपकॉस्ट का उद्देश्य

परिषद के प्रमुख उद्देश्यों में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन देना, युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना शामिल है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत यह संस्था प्रदेश में विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कररही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button