जबलपुरमध्य प्रदेश
एडीजीपी उमेश जोगा ने कटनी का किया वार्षिक निरीक्षण : थानों में जब्त वाहनों को निकालने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

जबलपुर, यशभारत। एडीजीपी उमेश जोगा ने आज जिला कटनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षण के बाद थाना बड़वारा ,थाना बरही , कैमोर एवं थाना विजयराघवगढ़ का भ्रमण कर थाना क्षेत्र में घटित अपराधों पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए साथ ही थाने के रजिस्टर एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर उन्हें व्यवस्थित किए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। थाना प्रांगण का भ्रमण कर वहा खड़े जप्तशुदा वाहनों के निकाल करने हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।







