भोपालमध्य प्रदेश

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनीष प्रजापति (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुरारजी नगर के पास से गुजर रही रेलवे लाइन को पार कर रहा था, तभी अचानक आई एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर हमीदिया अस्पताल (पीएम हाउस) भेजा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि हादसा किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button